मनोरंजन

बॉलीवुड की वो मुस्लिम एक्ट्रेस जिन्हें आजतक हिंदू समझते हैं लोग!  नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड मे कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई है। लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से कुछ ने अपना नाम बदलकर सक्सेस हासिल की है। तो आइये हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में।

मधुबाला – इस लिस्ट में पहला नाम है 90 की दशक की मशहूर अदाकारा मधुबाला। जिनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी बॉलीवुड में सुनने को मिलते हैं। जिन्हें पर्दे पर देखकर फैंस इनके दीवाने हो जाते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मधुबाला मुस्लिम थीं। उनका असली नाम मुमताज बेगम था। उन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए अपना नाम मधुबाला रखा था।

रीना रॉय – बीते दौर की सुपर टैलेंटेड अभिनेत्री रीना रॉय भी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है। रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है। जिन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए अपना नाम बदला था।

तब्बू – बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार तब्बू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बहुत कम लोग जानते हैं कि तब्बू भी मुस्लिम हैं और उनका असली नाम तब्सुम फातिमा हाशमी है। जिन्होंने फिल्म ‘हम नौजवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

मान्यता दत्त –  बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मान्यता ने फिल्म गंगाजल में आइटम नबर से सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है। मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं।

ये भी पढ़े: राखी सावंत के बजट से बाहर हुआ टमाटर खरीदना तो, बता डाली 15 दिन में टमाटर उगाने की तकनीक

Related Articles

Back to top button