
मशहूर अर्थशास्त्री और नोबेल विजेता अमर्त्य सेन के निधन की ख़बर झूठी है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उनकी बेटी नंदना देब सेन ने मौत की ख़बर का खंडन किया और कहा कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बता दें कि शाम के समय अमर्त्य सेन के निधन की खबर सामने आई है।
नोबेल मेमोरियल पुरस्कार जीतने वाली क्लाउडिया गोल्डिंग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीर शेयर उनके निधन की बात कही थी। उनके इस ट्वीट के बाद यह ख़बर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। हालांकि अभी तक भी क्लाउडिया गोल्डिंग के एक्स हैंडल से उनके निधन के ट्वीट को हटाया नहीं गया है। इसके बाद उनकी बेटी का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने अमर्त्य सेन के निधन की ख़बर को अफवाह बताया।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हैं अमर्त्य सेन
अमर्त्य सेन देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के जाने माने अर्थशास्त्री हैं। कल्याणकारी अर्थशास्त्र और सामाजिक विकल्प सिद्धांत में उनके योगदान के लिए 1998 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें अकाल के कारणों पर काम के लिए जाना जाता था।
ये भी पढ़ें: Flight Facility: बिहार से विदेश और विदेश से बिहार आना होगा आसान