हिन्दी संगीत जगत के संगीतकार मोहम्मद रफी की आवाज सदियों बाद भी लोकप्रिय

Mohammed Rafi

Mohammed Rafi

Share

Mohammed Rafi: हिन्दी संगीत जगत का जिक्र होते ही मोहम्मद रफी का नाम सबसे पहले याद आता है। आज, 24 दिसंबर 2024, को उनकी 100वीं जयंती है। 24 दिसंबर 1924 को ब्रिटिश इंडिया के पंजाब में जन्मे मोहम्मद रफी ने न सिर्फ हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई, बल्कि संगीत जगत को एक नई दिशा भी दी। उनके जन्मदिन पर उनके से जुड़ी अनसुनी कहानी हम आपको बताने वाले हैं।

70 के दशक में किशोर कुमार का करियर चरम पर था और अधिकतर संगीतकार राजेश खन्ना की फिल्मों के लिए गाने किशोर से गवाते थे। इसके चलते रफी साहब का करियर धीमा पड़ने लगा। हालांकि, 1973 में आई धर्मेंद्र और मुमताज की फिल्म लोफर ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म का गीत “आज मौसम बड़ा बेईमान है” मोहम्मद रफी की आवाज में रिकॉर्ड हुआ था। 

बारिश के मौसम में लोकप्रिय गीत

बारिश और रोमांस से भरे इस गाने ने श्रोताओं पर ऐसा असर छोड़ा कि फिल्म को बार-बार देखा गया। यह गाना आज भी उतना ही लोकप्रिय है और बारिश के मौसम में लोग इसे गुनगुनाते जरूर मिलते हैं। इस गाने की सफलता ने न केवल रफी साहब के करियर को नई ऊर्जा दी बल्कि फिल्म को भी जबरदस्त हिट बना दिया। धर्मेंद्र और मुमताज की जोड़ी के साथ-साथ इस गीत ने भी एक इतिहास रच दिया। 

मोहम्मद रफी की आवाज का जादू सदियों तक संगीत प्रेमियों के दिलों में कायम रहेगा। उनका योगदान भारतीय संगीत को एक नई ऊंचाई तक ले जाने में अहम साबित हुआ।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान को झटका, भारत के विरोध के बाद पार्टनर कंट्रीज की लिस्‍ट में भी नहीं मिली जगह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप