मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, धान की खेती पर मिलेंगे प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये

धान की खेती पर मिलेंगे प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को धान उपार्जन पर प्रति हेक्टेयर 4000 रुपए की प्रोत्साहन राशि इसी माह प्रदान की जाएगी
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। किसानों को पहले भी कई सौगातें दी गई हैं। मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन पर 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान का निर्णय लिया गया।
जन कल्याण के महत्वपूर्ण निर्णय
सीएम मोहन यादव ने बताया कि धान उत्पादक पात्र किसानों को धान उपार्जन किए जाने पर प्रति हेक्टेयर चार हजार रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार संकल्प पत्र के अनुसार जन कल्याण के महत्वपूर्ण निर्णय निरंतर ले रही है।
उत्पादन बढ़ाने में सहायक
केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना भी किसानों के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। प्रदेश की समृद्धि में ऐसी परियोजनाएं महत्वपूर्ण होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन पर प्रोत्साहन राशि के लिए बधाई भी दी।
यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा में पालतू बिल्लियों में मिला बर्ड फ्लू, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, मटन-चिकन की बिक्री पर लगी पाबंदी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप