Advertisement

Putin-Kim Jong: पुतिन ने किम जोंग को दिया ये खास उपहार, खासियत देख आप भी हो जाएंगे हैरान

putin gifted a luxury car to kim jong
Share
Advertisement

Putin-Kim Jong: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong) को एक खास तोहफा दिया है। पुतिन ने किम जोंग को एक लग्जरी रूसी आरस (Russian Aurus car) लिमोसिन कार उपहार में दी है। दरअसल, बीती साल सितंबर में त्तर कोरियाई नेता रूस की यात्रा में थे। इसी दौरान उन्हें राष्ट्रपति ने अपने काफिले में शामिल काली हथियारबंद लिमोसिन कार दिखाई थी। उस वक्त किम जोंग को यह कार काफी पसंद आई थी।

Advertisement

Putin-Kim Jong: गिफ्ट करने का कारण

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने गिफ्ट का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि साल 2023 में वोस्तोचन कास्मोड्रोम में उत्तर कोरिया के प्रमुख को ये गाड़ी काफी पसंद आई थी। इस कारण पुतिन ने ये फैसला लिया है कि किम जोंग को ये उपहार के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया हमारा करीबी पड़ोसी है और हमार इरादा है कि हम उत्तर कोरिया समेत अपने अन्य पड़ोसियों से अपने संबंध विकसित करना जारी रखें।

18 फरवरी को दिया गया तोहफा

उत्तर कोरिया की एक आधिकारिक न्यूज एजेंसी ने सूचना देते हुए बताया कि रूसी निर्मित लिमोसिन कार रूस ने गत 18 फरवरी को किम के शीर्ष सहयोगियों को सौंप दिया था। किम की बहन किम यो जोंग ने तानाशाह ओर से पुतिन का आभार जताते हुए कहा कि यह उपहार दोनों शीर्ष नेताओं के बीच विशेष व्यक्तिगत संबंधों का प्रदर्शन करता है। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह उत्तर कोरिया-रूस संबंधों की करीबी से निगरानी कर रहा है।

ये भी पढ़ें- South Korea में हजारों डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, आखिर सरकार के किस फैसले से मचा हाहाकार?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें