राष्ट्रीयविदेश

कॉकपिट में नमाज का नाटक, फिर कैप्टन पर कुल्हाड़ी से वार! अकेले प्लेन क्रैश कराने की थी साजिश, जांच तेज

Flydubai Flight Emergency : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट पर भारतीय कैप्टन पर कुल्हाड़ी से हमला करने और विमान को क्रैश कराने की साजिश रचने का आरोप है। हमले के बाद विमान करीब 34 हजार फीट से 17 हजार फीट नीचे आया। यात्रियों और ऑफ-ड्यूटी पायलटों की मदद से विमान पर नियंत्रण पाया गया और ताबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Flydubai Flight Emergency : दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट को को-पायलट हमाम अल-हमामी ने अकेले ही क्रैश करने की साजिश रची थी। इस दौरान को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी (Axe) से कई बार हमले किए। को-पायलट का मकसद भारतीय कैप्टन को मारकर प्लेन को तेल अवीव में किसी ऊंची बिल्डिंग से टकराना था।

बता दें कि को-पायलट हमाम अल-हमामी ओमानी नागरिक है। फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट FZ1073 थी। हमले के दौरान विमान ने इमरजेंसी सिग्नल भेजे और करीब 34 हजार फीट से 17 हजार फीट से ज्यादा नीचे आ गया था। बाद में यात्रियों और क्रू की मदद से विमान का कंट्रोल संभाला गया।

भारतीय कैप्टन स्मिथ ने नहीं मानी हार

यह फ्लाइट दुबई से इजरायल (तेल अवीव) जा रही थी। को-पायलट ने कॉकपिट में नमाज पढ़ने का नाटक किया और कैप्टन पर हमला कर दिया। कई बार किए गए प्रहार से कैप्टन स्मिथ ने हार नहीं मानी और दूसरे-तीसरे प्रयास में कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। बता दें कि ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

कॉकपिट का दरवाजा हमामी ने फिर बंद किया

हमले में कैप्टन स्मित के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनके हाथ पर भी गहरी चोट हैं। काफी खून बहने के बाद भी भारतीय कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन हमामी ने फिर दरवाजा बंद कर दिया, इसके बाद भी स्मित ने हार नहीं मानी और उससे मुकाबला करते हुए दोबारा दरवाजा खोल दिया।

ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराने के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब को-पायलट हमाम का पहला प्लान नाकाम हुआ तो उसने विमान को रेगिस्तान में क्रैश करने की कोशिश की। इस बीच आरोपी व मानसिक जिहादी हमाम ने ऑटोपायलट बंद कर दिया, जिससे विमान तेजी से नीचे की ओर आने लगा। शक यह भी है कि हमामी ने विमान के दोनों इंजन बंद करने की भी कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (Air Traffic Controllers) ने विमान को वापस मोड़ने को कहा। फ्लाइट को ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराने के निर्देश दिए गए और पायलटों ने विमान को सुरक्षित उतारा।

ऑफ-ड्यूटी पायलट कॉकपिट में पहुंचे

कॉकपिट से काफी आवाजें सुनकर एक महिला ने लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद दो ऑफ-ड्यूटी पायलट कॉकपिट में पहुंचे। कैप्टन स्मित गंभीर हालत में प्लेन की सतह पर पड़े हुए थे। यात्रियों और दोनों ऑफ-ड्यूटी पायलट की सहायता से को-पायलट हमामी को काबू किया गया। बता दें कि इस दौरान विमान का पिछला रडार भी क्षतिग्रस्त हो गया था और आरोपी को-पायलट हमाम ने कंट्रोल को भी भारी क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी।

आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश

प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग के बाद गंभीर रुप से घायल कैप्टन स्मित को अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमाम अल-हमामी को सऊदी अधिकारियों को सौंप दिया गया। यह भी जांच की जा रही है कि क्या को-पायलट हमामी ने इंजन तक फ्यूल पहुंचाने वाले स्विच को ‘रन’ से ‘कटऑफ’ पर किया था या नहीं। इजराइल, सऊदी अरब, और यूएई की एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हैं। मिली जानकारी के आधार पर यूएई ने कहा कि को-पायलट के आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश करने की बात सामने आई है।

जांच में जुटे इजराइली अधिकारी

इजराइली अधिकारियों के आधार पर फिलहाल किसी संगठन या सरकार से उसके संबंध का पता नहीं चला पाया है। जांचकर्ताओं के सामने उसने खुलासा किया कि वह विमान को क्रैश कराना चाहता था। उसे मौत का कोई डर नहीं है।

ये भी पढ़ें- पंजाब लिख रहा विकास की नई कहानी, पंजाब ने देखे बहुत उतार-चढ़ाव, CM मान ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button