Nana Patekar Last Rites : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति और खेल जगत में भी शोक की लहर है. उनके अचानक चले जाने से फैंस और करीबी लोग स्तब्ध हैं. इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर को लेकर बड़ा फैसला किया है.
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया है. यह सम्मान मराठी रंगमंच के साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए दिया जाएगा.
पुणे के फार्म में होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार पुणे स्थित उनके फार्म में किया जाएगा. इसी जगह उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.
नाना पाटेकर के निधन की खबर गुरुवार सुबह सामने आई. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी पिता के निधन की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, नाना को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी. इसके बाद मेडिकल टीम को गोवा स्थित उनके फ्लैट पर भेजा गया. वहां पहुंचने पर नाना बेहोश मिले और सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मणिपाल अस्पताल की मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
कई यादगार किरदारों से बनाई पहचान
बता दें कि नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘वेलकम’, ‘अपहरण’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. विलेन से लेकर कॉमेडी और गंभीर किरदारों तक, उन्होंने हर भूमिका में अपनी अलग छाप छोड़ी.
अभिनेता के अलावा नाना पाटेकर निर्देशक और लेखक के तौर पर भी सक्रिय रहे, उन्होंने 1991 में फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ से निर्देशन की शुरुआत की थी. फिल्मों से इतर वह किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी लगातार अपनी बात रखते रहे.
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में शोक का माहौल है. राजकीय सम्मान के साथ होने वाली अंतिम विदाई उनके लंबे और प्रभावशाली फिल्मी सफर को सम्मान देने का एक अहम अवसर होगी.
ये भी पढ़ें- आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन, CM योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए बनेगा जीवंत क्लासरूम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









