राष्ट्रीय

भारत पहले से ही है हिंदू राष्ट्र : दत्तात्रेय होसबोले

Gujarat: राज्य के कच्छ जिले में संघ की 3 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की मीटिंग आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र में बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत हमेशा से एक रहा है।

भारत एक हिंदू राष्ट्र ही रहेगा

दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है। और यह भविष्य में भी रहेगा। RSS के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार कहा था कि जब तक भारत में हिंदू हैं, यह हिंदू राष्ट्र है। एक राष्ट्र के रूप में भारत था, भारत है और भारत एक हिंदू राष्ट्र रहेगा।

RSS का मानना है कि भारत हिन्दू राष्ट्र है

होसबोले ने आगे कहा कि देश की एकता की परवाह करना और समाज के भलाई के लिए वक्त बिताना ही हिंदुत्व है। RSS लोगों को यह एहसास दिलाने का कार्य करती है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। इसलिए, हिंदू राष्ट्र स्थापित करने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि भारत पहले से ही एक है। आरएसएस का यही मानना है।

दक्षिण भारत को अलग करने की चल रही है साजिश

होसबोले ने दावा किया कि भारत के सामने प्रमुख चुनौतियों में से एक देश को उत्तर बनाम दक्षिण के आधार पर विभाजित करने की साजिश है। कुछ लोग अब कह रहे हैं कि दक्षिण भारत उत्तर भारत से अलग है। राजनीतिक और बौद्धिक स्तर पर दक्षिण भारत को अलग करने की साजिश चल रही है।

यह भी पढ़ें : Collegium System: कोर्ट की सरकार पर सख्त टिप्पणी, कहा हमें मजबूर न करें

Related Articles

Back to top button