खेल

हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन! जीता स्पेनिश हॉकी फेडरेशन टूर्नामेंट

भारत की बेटियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं, वे चैंपियन हैं और रहेंगी!! एक बार फिर यह बात पूरी दुनिया के समक्ष साबित हो गई है इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना कमाल और बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्पेनिश फेडरेशन हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया है।

स्पेनिश हॉकी फेडरेशन की 100वीं वर्षगाँठ पर हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत कोई भी मैच नहीं हारा और फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 3-0 से हराया। फाइनल मैच में शानदार खिलाड़ी  वंदना कटारिया, मोनिका और उदिता ने एक एक गोल किए।

इससे पहले भारतीय टीम ने बीते शनिवार को इंग्लैंड को 3-0 से हराया था; जिसमें भारत की फॉरवर्ड खिलाड़ी लालरेम्सियामी ने जोरदार हैट्रिक लगाई थी। उसी हैट्रिक की बदौलत भारतीय टीम ने फाइनल में प्रवेश  किया और अब स्पेन को हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया।

Related Articles

Back to top button