Advertisement

Maddam Sir Season 2 : महाभारत की द्रोपदी अब नज़र आएंगी सोनी टीवी के फेमस कॉमेडी शो में 

Share
Advertisement

Maddam Sir Season 2 : सोनी टीवी के शो मैडम सर का पहला सीजन लोगों को बहुत ही पसंद आया था। शो के मेकर्स अब शो का दूसरा सीजन लाने की तैयारी कर रहे हैं। शो में इस बार नए चेहरे देखने को मिलेंगे।

Advertisement

Maddam Sir Season 2 :

सोनी टीवी के फेमस कॉमेडी शो ‘मैडम सर’ का पहला सीजन 24 फरवरी 2020 में लॉन्च हुआ था। शो की शुरुआत से ही शो लोगों के बीच बहुत ही फेमस हो गया था। शो के पहले सीजन के ऑफ एयर होने के बाद से लोग इसके दुसरे सीजन का इंतज़ार कर रहे थे। हालांकि इस बार शो कुछ नए चेहरों के साथ वापिस आएगा। खबर आ रही है कि शो के दूसरे सीजन में महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभा रही अदाकारा पूजा शर्मा मैन लीड में नज़र आ सकती हैं।

6 साल बाद वापिस नज़र आएँगी पूजा शर्मा :

टेलीविज़न शो महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुई पूजा शर्मा ‘मैडम सर’ के दूसरे सीजन के साथ टीवी पर 6 साल बाद वापसी कर रही हैं। पूजा ने साल 2012 में ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’ से अभिनय की शुरुआत की लेकिन उन्हें असली पहचान ‘महाभारत’ के बाद मिली जिसमे इनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। उन्होंने ‘महाकाली – अंत ही आरंभ है’ में महाकाली/पार्वती के किरदार से भी लाखों दिल जीते थे। एक्टिंग में आने से पहले पूजा शर्मा एक मॉडल रही हैं।

पुराने चेहरे नहीं आएंगे नज़र :

मैडम सर सीजन 1 की शुरुआत 2020 में हुई थी। शो के ऑन एयर होने के साथ ही शो बहुत ही हिट हो गया था। शो में गुल्की जोशी, युक्ति कपूर, भाविका शर्मा, प्रियांशु सिंह, सोनाली नाइक एहम भूमिका में थे। लेकिन सीजन 2 में हमको नए चेहरे नज़र आएंगे। गुल्की जोशी और भाविका शर्मा सीजन 2 में वापसी नहीं कर रहे हैं। भाविका शर्मा अपने शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की शूटिंग में बिजी हैं। शो मेकर्स नयी कास्ट के लिए ऑडिशंस कर रही है जिसमे सबसे पहला और सबसे ज्यादा आगे पूजा शर्मा का नाम ही आ रहा है।

यह भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/entertainment/natasa-hardik-there-was-a-break-on-the-news-of-separation-of-natasha-and-hardik/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *