Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें संगठन का शीर्ष कमांडर ढेर हो गया.
अधिकारियों के मुताबिक यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना ने छात्रू के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया, उन्हें इलाके में दो संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी.
जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर ढेर
इस ऑपरेशन के दौरान जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर ढेर हो गया. यह कार्रवाई जम्मू और कश्मीर पुलिस, 2 पैराशूट बटालियन विशेष बल और भारतीय सेना की संयुक्त टीम ने अंजाम दी. हालांकि, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऑपरेशन की जटिलताओं के चलते अब तक आतंकवादी का शव बरामद नहीं हो सका है.
सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है और शेष आतंकवादियों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन जारी है.
ये भी पढ़ें – अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, यौन शोषण से जुड़ा है मामला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









