बिज़नेस

मुकेश अंबानी, “हुरुन रिच लिस्ट 2023” में पहले स्थान पर, रिलायंस के CEO की वेल्थ ₹8.08 लाख करोड़, गौतम अडाणी को पीछे छोड़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फिर से सबसे अमीर भारतीय का खिताब जीता है, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अंबाणी को पीछे छोड़ते हुए। ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023’ में मुकेश अंबानी 8.08 लाख करोड़ रुपए की आय के साथ पहले स्थान पर हैं।

साइरस पूनावाला तीसरे नंबर पर बरकरार

हुरुन इंडिया और 360 वन वेल्थ ने भारत की बारहवीं एनुअल रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में गौतम अडाणी फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं, उनकी वेल्थ अभी 4.74 लाख करोड़ रुपये है। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने अडाणी नेटवर्थ में काफी कमी आई है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस एस पूनावाला ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 2023 तक 2.78 लाख करोड़ रुपए की टोटल वेल्थ के साथ तीसरे स्थान पर अपना स्थान बरकरार रखा है। HCL के शिव नाडार 2.28 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि गोपीचंद हिंदुजा 1.76 लाख रुपए की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के संस्थापक और अध्यक्ष दिलीप संघवी ने 1.64 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर रहे। एलएन मित्तल, राधाकिशन दमानी, कुमार मंगलम बिरला और नीरज बजाज भी टॉप-10 में हैं।

ये भा पढें: Uttarakhand: पुनर्वास पैकेज पर महेंद्र भट्ट ने कहा, “पीएमओ की निगरानी में बनेगा सुरक्षित जोशीमठ”

Related Articles

Back to top button