Bihar

Bihar Covid-19: 2023 में हुई पहली मौत, 24 घंटों में सामने आए 20 नए केस

Bihar Covid-19: देश में कोविड संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ये बड़ा संकट बनता जा रहा है। इसी बीच बिहार से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में इस साल की पहली मौत दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक राज्य के गया जिले की रहने वाली एक महिला है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये मौत शुक्रवार की देर रात को हुई है।

इस घटना पर गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह का आधिकारिक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “मृतक 70 वर्षीय महिला है, जो गया जिले के मखदुमपुर गांव की मूल निवासी है। उसे तीन दिन पहले गया के मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।”

उन्होंने कहा, “इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनका आरटीपीसीआर परीक्षण किया, जहां वह पॉजिटिव निकली। हमने कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है।” आपको बता दें कि पिछले 2 साल में गया में कोरोना से मौत का ये पहला मामला है।

इस बीच अधिकारी ने आगे ये जानकारी दी है कि जिले में 8 कोविड पॉजिटिव मरीज हैं। ये सभी जिले के अस्पतालों में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में 20 नए मामले दर्ज किए गए हैं। आपको बता दें कि इसमें से अकेले पटना में 9, गया में 4, रोहतास में 2 और उसके बाद गया औरंगाबाद, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, सहरसा और सीवान में 1-1 मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button