Bihar Police: बिहार पुलिस की कार्यशैली पर फिर से उठे प्रश्न, मृतक को ही बनाया हत्या का आरोपी, जानें पूरा मामला

Share

Bihar Police: बिहार में पुलिस की कार्यशैली पर फिर से सवाल उठ रहे हैं, वहीं खाकी की कार्यशैली एक बार फिर चर्चा में है। जमुई जिले में पुलिस ने मरने वाले पर हत्या का आरोप लगाया है।

Bihar Police: पुलिस ने मृतक पर लगाया हत्या का आरोप

इस अजीबोगरीब मामले में न्यायालय ने बिहार पुलिस को फटकार लगाते हुए उस पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है जिसने मृतक को हत्यारोपी बनाया था। यह मामला पूरे क्षेत्र में बहस का विषय बन गया है। बता दें कि 19 जुलाई 2023 को जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में महेंद्र कोड़ा का निधन हो गया था। महेंद्र कोड़ा की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज की थी। बरहट थाना में मामला 149/23 के तहत दर्ज किया गया था।

मामले की जांच करने के बाद बरहट थाना अध्यक्ष ए के आज़ाद ने चार्जशीट दायर की। महेंद्र कोड़ा, प्रमोद मांझी और दीपक कुमार पर चार्जशीट में हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने कहा कि महेंद्र कोड़ा टैक्टर हादसे में मर गया था।

जांच कर होगी कार्रवाई

पुलिस जांच और FSL की जांच रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट दायर की गई। इस पूरे मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश नाजिया खान ने कहा कि मृतक पर ही हत्या का आरोप लगा देना समझ से परे है। उसकी जांच में पुलिस अधिकारी ने कोई निष्पक्ष गवाह नहीं बताया। चार्जशीट केवल टेक्निकल और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट पर भेजी गई थी। पूरे मामले में जांच अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित आला अधिकारियों को भी इस आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई है।

ये भी पढ़ें- Indian Navy: भारतीय नौसेना दिवस आज, जानिए कब और कैसे हुई इसे मनाने की शुरुआत…