Gujarat

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में ‘आप’ नेताओं की जमानत को सत्य की जीत बताया

Arvind Kejriwal : गुजरात के किसानों की आवाज उठाने पर कई महीनों से जेल में बंद राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य लोगों को जमानत मिलने को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे सच की जीत बताया, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर गुजरात की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि सत्यमेव जयते. उन्होंने कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज बने आम आदमी पार्टी के नेता राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य को कोर्ट से जमानत मिलन सच की जीत है.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज दबाने के लिए भाजपा ने जुल्म और साजिश का सहारा लिया था, लेकिन वो कोर्ट में बेनकाब हो गया. आम आदमी पार्टी भाजपा की जेल और दमन के आगे नहीं झुकेगी. यह गुजरात और किसानों के सम्मान की लड़ाई है और हम इसे जीत कर रहेंगे.

गुजरात के किसानों की जीत

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि सत्यमेव जयते. किसानों की आवाज दबाने के लिए गुजरात में भाजपा सरकार ने जिस जुल्म और साजिश का सहारा लिया, वो आज कोर्ट में बेनकाब हो गई. गुजरात में किसानों की आवाज बने राजूभाई करपड़ा और प्रवीण राम सहित सभी साथियों को ज़मानत मिलना सच की जीत है. भाजपा की जेल, डर और दमन से न गुजरात के किसान झुकेंगे, न आम आदमी पार्टी झुकेगी. यह लड़ाई गुजरात के किसानों के सम्मान की है, गुजरात के सम्मान की है और इसे हम जीतकर रहेंगे.

ये भी पढ़ें- IndiGo Bomb Threat : इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button