Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो शेयर किए जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी अलग वजह से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिम के अंदर पानी भरा होने के बावजूद लोग एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।
जिम के अंदर जमा हो गया पानी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के बाद जिम के अंदर पानी जमा हो गया है। पूरे फ्लोर पर पानी दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग वर्कआउट करने में लगे हुए हैं। वीडियो में कुछ लोग एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग जिम के अंदर इधर-उधर घूमते दिखाई दे रहे हैं।
यह वीडियो किस जगह का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी शेयर कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Truecircle7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ मजाकिया कैप्शन लिखा गया, “500 रुपये देकर जिम ज्वाइन किया था।” वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग अंदाज में कमेंट किए।
एक यूजर ने लिखा कि पानी के बीच बिजली के तारों को लेकर सावधानी जरूरी है। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए इसे “इंडिया की पहली एक्वा थेरेपी” बता दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि 500 रुपये की फीस की इतनी कदर है कि लोगों ने जिम में ही “पसीने की बाढ़” ला दी।
हालांकि, बारिश के दौरान ऐसे स्थानों पर सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि पानी और बिजली से जुड़े खतरे गंभीर हो सकते हैं।
नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी ख़बर इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले का किया दावा, जवाबी कार्रवाई जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









