Goa Life : दिल्ली के रहने वाले रिमोट वर्कर अजय शर्मा ने अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। हिमाचल प्रदेश के मनाली के सियाल गांव में करीब 71 दिन बिताने के बाद अब वह गोवा शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गोवा में रहने के अनुभव और मासिक खर्च का पूरा विवरण साझा किया है।
3BHK विला में रह रहे हैं अजय
अजय शर्मा ने बताया कि वह गोवा में समुद्र तट से कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित 3BHK विला में रह रहे हैं। उनके पास अलग कमरा, वाई-फाई, वर्क डेस्क और अटैच्ड बाथरूम की सुविधा है। इसके अलावा साझा किचन, डाइनिंग एरिया, लिविंग स्पेस और बैकयार्ड गार्डन भी मौजूद है।
गोवा में रहने का खर्च करीब 30 हजार रुपये
अजय के मुताबिक, विला का किराया करीब 15 हजार रुपये प्रति माह है। राशन पर लगभग 6 हजार रुपये खर्च होते हैं। जिम फीस 2 हजार रुपये है। घूमने के लिए उन्होंने स्कूटर किराए पर लिया है, जिसका खर्च शेयरिंग के बाद करीब 2,250 रुपये आता है। पेट्रोल और अन्य छोटे खर्च मिलाकर उनका कुल मासिक बजट करीब 30 हजार रुपये बैठता है।
बीच लाइफ और रिमोट वर्क ने किया आकर्षित
अजय ने बताया कि गोवा में सुबह की सैर, बीच वॉक और सनसेट उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं। रिमोट जॉब के कारण उन्हें ऐसी जगह पर रहने की आजादी मिलती है, जहां काम के साथ आरामदायक जीवन भी जिया जा सके।
वीडियो हुए वायरल
अजय शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से गोवा लाइफ से जुड़े कई वीडियो शेयर किए हैं। उनके अनुभव वाले वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। उन्होंने अपने कंटेंट के जरिए दिखाया कि सही प्लानिंग और बजट के साथ छोटे शहरों या पर्यटन स्थलों पर रहकर भी आरामदायक जिंदगी जी जा सकती है।
गोवा में खर्च जगह के हिसाब से बदलता है
अजय ने यह भी बताया कि गोवा में किराया और अन्य खर्च इलाके के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। नॉर्थ गोवा के लोकप्रिय क्षेत्रों में खर्च ज्यादा हो सकता है, जबकि कुछ अंदरूनी इलाकों में कम बजट में रहना संभव है। इससे पहले उन्होंने मनाली छोड़ने की वजह भी एक वीडियो के जरिए बताई थी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। हिंदी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर कान्हा जी को लगाएं खास पंचामृत का भोग, जानें बनाने की आसान विधि
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









