Viral Video : कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी और अलग अंदाज के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. पर्दे पर अपनी शानदार टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले सुनील सोशल मीडिया पर भी अपने अनोखे वीडियो शेयर करते रहते हैं. उनके कई वीडियो में उनका आम इंसान जैसा अंदाज देखने को मिलता है, जिसकी वजह से फैंस उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं.
हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह गंगा किनारे एक घाट पर आराम करते हुए नजर आ रहे हैं, उन्होंने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘तारे जमीन पर’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया है.
रंगीन चादर पर सोते दिखे सुनील ग्रोवर
वायरल वीडियो में सुनील ग्रोवर एक रंगीन चादर पर ऑलिव शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके आसपास कई अन्य लोग भी जमीन पर आराम करते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर लग रहा है कि यह पल उनके किसी साथी ने कैमरे में रिकॉर्ड किया है. हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो ऋषिकेश का है या हरिद्वार का.
शानदार किरदारों से जीता दिल
सुनील ग्रोवर ने अपनी पहचान कॉमेडी और शानदार किरदारों से बनाई है. टीवी पर उनके निभाए गए किरदार गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं, उन्होंने कई फिल्मों और वेब शोज में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है.
फिल्मों और वेब शो में भी बनाई पहचान
आपको बता दें कि हाल ही में वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपने पुराने साथियों के साथ नजर आए. इसके अलावा उन्होंने ‘सनफ्लावर’ जैसे वेब शो में काम किया है और कई बड़ी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. अपनी अलग पहचान और अनोखे अंदाज की वजह से सुनील ग्रोवर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं.
ये भी पढ़ें- Cocktail 2 को मिला A सर्टिफिकेट, शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 19 जून को होगी रिलीज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









