वायरल

Viral Video : विदेशी साइकिल यात्री को गांव में मिला प्यार, छाछ से हुआ स्वागत, ब्रिटिश टूरिस्ट हैरान

Viral Video : भारत की सड़कों पर घूमते विदेशी पर्यटक अक्सर यहां की संस्कृति और लोगों के व्यवहार से प्रभावित होते हैं। हाल ही में एक ब्रिटिश साइकिल यात्री, डंकन इवांस, का अनुभव सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। वह भारत के ग्रामीण इलाकों में साइकिल यात्रा कर रहे थे, तभी एक बुजुर्ग ग्रामीण ने उन्हें अपने घर बुलाकर छाछ पिलाने का निमंत्रण दिया।

स्थानीय व्यक्ति घर चलने का दिया निमंत्रण

यह पूरा वाकया इवांस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @findingduncan पर साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह खेतों के बीच से गुजर रहे थे, तभी एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें रोककर बेहद आत्मीयता से अपने घर चलने के लिए कहा। अचानक मिले इस निमंत्रण को उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

अपनापन, सम्मान और स्वागत रहेगा यादगार

गांव पहुंचने पर उन्हें पारंपरिक खाट पर बैठाया गया और कुछ ही देर में मेजबान छाछ लेकर आया। इवांस ने इस अनुभव को बेहद खास बताते हुए कहा कि न सिर्फ पेय स्वादिष्ट था, बल्कि जिस अपनापन और सम्मान के साथ उन्हें स्वागत किया गया, वह यादगार है।

Video Dekhen : https://www.instagram.com/reel/DXOd0Juk01o/?utm_source=ig_web_copy_link

भारतीय संस्कृति के साथ मेहमाननवाजी

वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भारतीय संस्कृति की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि यही भारत की असली पहचान है—प्यार, सादगी और दिल से किया गया सत्कार।

डिस्क्लेमर- इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। हिन्दी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- सीएम सैनी ने महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा, बोले- महिलाओं के अधिकारों पर हुआ प्रहार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button