
Sukma Naxal Surrender: नक्सल मुक्त भारत अभियान में सुरक्षाबलों को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी सफलता मिली है। जिले में कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। यह आत्मसमर्पण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
आत्मसमर्पण के पीछे के कारण
प्रशासन के अनुसार, सरकार की पुनर्वास नीति, बेहतर जीवन की संभावनाएं और क्षेत्र में विकास कार्यों का विस्तार देखकर नक्सलियों ने हथियार छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों को नियमानुसार पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
सुरक्षाबलों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे नक्सल मुक्त भारत अभियान में एक मजबूत कदम बताया। उनका कहना है कि आने वाले समय में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास का माहौल और मजबूत किया जाएगा।
सुरक्षाबलों की भूमिका
इस बड़ी सफलता में जिला रिजर्व गार्ड, जिला पुलिस बल, क्षेत्रीय फील्ड टीम, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कोबरा बटालियन की अहम भूमिका रही। लंबी समय से चल रहे सघन तलाशी और घेराबंदी अभियानों ने नक्सली संगठनों पर लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे आत्मसमर्पण संभव हो पाया।
ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में नया अध्याय शुरु, तारिक रहमान बने PM, कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक नेताओं को भी मिला स्थान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









