Madhya Pradesh

MP Election 2023: शिवराज ने कमलनाथ पर फिर कसा तंज, बोले – दशहरे से पहले ही जल रहे पुतले

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 229 उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतार दिया है। लेकिन कांग्रेस ने इस बार जिनके नाम काटे है। वो नेता बागी हो गए है। कई जगह तो कमलनाथ और दिग्विजय के पुतले भी जलाए गए। कांग्रेस की आपसी कलह पर अब मुख्यमंत्री शिवराज ने निशाना साधा है। सीएम शिवराज ने कहा कि समझ में नहीं आता मध्य प्रदेश में किसकी कांग्रेस है।

यह कांग्रेस सोनिया गांधी की है या मल्लिकार्जुन खरगे की है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ की कांग्रेस K हो गई है। वही सर्वे कर रहे हैं। वही टिकट बांट रहे हैं, कार्यकर्ता प्रदर्शन कर कपड़े फाड़ रहे हैं, पुतले जला रहे हैं। दशहरे से पहले ही पुतले जल रहे हैं। सीएम ने कहा कि जैसे शिवसेना महाराष्ट्र में दो हिस्सों में बट गई वैसे ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस दो हिस्सों में बट गई। कमलनाथ ने तो इंडी गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया। ना गठबंधन का कोई भविष्य है और ना ही कांग्रेस का कोई भविष्य है।

काम में जुट गया हूं

भाजपा की सूची पर शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने टिकटों का वितरण कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम स्वर्णिम, समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए काम करेंगे। मध्य प्रदेश को देश के तीन प्रमुख राज्यों की अर्थव्यवस्था में शामिल करने के लिए हम काम कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से 25-26 दिन हम सब कार्यकर्ता दिन-रात काम करने में जुटेंगे।

जनता के समर्थन और आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी की महाविजय सुनिश्चित करेंगे। मैं भी काम में जुट गया हूं। कार्यकर्ता साथी और हमारा सम्पूर्ण नेतृत्व भी काम में जुटा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व व प्रदेशाध्यक्ष वी.डी शर्मा के  मार्गदर्शन में पूरी टीम काम कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हम भारी विजय इस चुनाव में प्राप्त करेंगे। बता दें मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है 3 दिसबंर को मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें:MP Election: आज जारी होगी भाजपा की पांचवीं सूची, 94 प्रत्याशियों के नामों की हो सकती है घोषणा

Related Articles

Back to top button