Advertisement

MP Election: आज जारी होगी भाजपा की पांचवीं सूची, 94 प्रत्याशियों के नामों की हो सकती है घोषणा

Share
Advertisement

MP Election: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी आज अपनी पांचवी सूची जारी करने वाली है। इस सूची में 94 प्रत्याशियों के नाम होंगे। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की थी। जिसके बाद अब भाजपा 94 प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी करेगी। आपको बता दें भाजपा पहले ही अपनी चार सूची जारी कर अब तक 136 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। कांग्रेस की सूची जारी होने के अगले दिन भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने भी 94 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं।

Advertisement

आपको बता दें मध्य प्रदेश में 17 नंवबर को एक चरण में चुनाव होना है। जिसके लिए बीजेपी और कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनावी रण में उतर चुके हैं। दोनों ही दलों की तरफ से ताबड़तोड़ प्रचार किया जा रह है। कांग्रेस ने अब तक दो सूची जारी है जिसमें से पहली सूची में 144 उम्मीदवारों का नाम था और दूसरी सूची में 88 उम्मीदवारों का। वहीं बीजेपी की बात की जाए अब तक 136 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। मतदान की मतगणना तीन दिसबंर को होगी।

ये भी पढ़ें:MP Election: नरोत्तम का कांग्रेस पर वार बोले- ‘जातियों में बांटकर देश तोड़ना चाहती है कांग्रेस…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *