Advertisement

MP Lok Sabha Election Live: दोपहर 1 बजे तक 44.67 फीसदी मतदान, राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 52.60 फीसदी वोटिंग

MP Election

MP Election

Share
Advertisement

MP Lok Sabha Election Live: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। तीसरे चरण में एमपी की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में 44.67 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 52.60 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 37.37 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।  

Advertisement

कहां कितने फीसदी मतदान 

  • बैतूल- 48.26
  • भिंड- 37.37
  • भोपाल-40.41
  • गुना- 49.93 
  • ग्वालियर-41.18
  • मुरैना-39.24
  • राजगढ़-52.60
  • सागर-44.32
  • विदिशा-50.46

MP Lok Sabha Election Live: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में विकलांग महिला राधा ने मतदान किया।

पूर्व सीएम दिग्विजय ने लगाया EVM में गड़बड़ी का आरोप    

मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित राजगढ़ लोकसभा सीट पर सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि केंद्र के नेताओं की निगाहें भी टिकी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल यहां फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मशीन में गड़बड़ी की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की कही है। 

मुरैना में प्रत्याशी नजरबंद

मुरैना में पुलिस ने कांग्रेस, भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों को नजर बंद कर लिया। गड़बड़ी की आशंका का देखते हुए पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर, बसपा उम्मीदवार रमेश चंद्र गर्ग और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें नजर बंद किया।

ये भी पढ़ें: एमपी में कांग्रेस पर जमकर गरजे PM मोदी, बोले- ‘जब तक मोदी जिन्दा है, नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *