Madhya Pradesh

ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या आत्महत्या? CBI की 636 पेज की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Twisha Sharma Death Case : मध्य प्रदेश के भोपाल में मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने 636 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. जांच एजेंसी के मुताबिक, ट्विशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह आत्महत्या सामने आई है. परिवार की ओर से पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए जाने के बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया था.

ट्विशा के परिवार ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आपत्ति जताई थी. उनके माता-पिता और भाई का आरोप था कि आरोपी सास गिरिबाला के रसूख के चलते पोस्टमार्टम से पहले तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई. परिवार ने ट्विशा की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

परिवार की आपत्ति के बाद जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स की टीम भोपाल पहुंची थी. इसके बाद भोपाल एम्स में ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया. हालांकि, सीबीआई के मुताबिक दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की ही पुष्टि हुई है.

पति और सास के खिलाफ चार्जशीट

सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. इससे पहले सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने कथित दहेज मौत के मामले में दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ा दी थी.

रेगुलर मजिस्ट्रेट के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने हुई थी. दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे.

वॉइस सैंपल को लेकर भी विवाद

ट्विशा के परिवार की ओर से पेश वकील शुभांग दीक्षित ने बताया था कि सीबीआई की जांच जारी होने की दलील के बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी मंजूर की थी.

सुनवाई के दौरान आरोपियों ने सीबीआई के उस आरोप का विरोध किया था, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने अपने वॉइस सैंपल देने में सहयोग नहीं किया. बचाव पक्ष ने आवाज के नमूने लेने की प्रक्रिया के दौरान जांच अधिकारियों के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई थी.

ये भी पढ़ें- अवध ओझा ने RSS की तारीफ की, बोले- भाजपा से चुनाव लड़ना चाहता था, इलाहाबाद सीट से मांगा था टिकट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button