सचिन की ख्वाहिश है कि कोई भारतीय खिलाड़ी उनके 100 इंटरनेशनल शतकों का रिकॉर्ड तोड़े?

रवि शास्त्री ने कहा है कि जिस तरह दूसरा सचिन तेंदुलकर नहीं हो सकता, उसी तरह दूसरा विराट कोहली भी नहीं हो सकता। रवि शास्त्री ने यह बयान सचिन और विराट के कंपैरिजन पर दिया है। रवि शास्त्री का कहना है कि दोनों खिलाड़ी अलग-अलग दौर में खेल रहे हैं।
रवि शास्त्री ने कहा कि सचिन अपने दौर में टीम इंडिया की एकमात्र उम्मीद होते थे। उनके आउट होते ही कई घरों में टीवी बंद हो जाते थे। विराट ने भी अपने खेल से वह मुकाम हासिल किया है। दोनों ही भारत माँ के महान सपूत हैं। विराट कोहली सबसे तेज 13 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
श्रीलंकाई जमीन पर अपना पांचवां शतक जड़ा
विराट ने 267 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है, जबकि सचिन को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 321 पारियां लगी थीं। बतौर फॉरेन प्लेयर श्रीलंकाई सरजमीं पर सबसे ज्यादा 5 शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए थे। सचिन ने 44 पारियों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया था। विराट कोहली ने 26 पारियों में ही श्रीलंकाई जमीन पर अपना पांचवां शतक जड़ दिया है। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 94 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 122* रनों की पारी खेली।
विराट मंजिल से 23 शतक दूर खड़े
सचिन ने 593 इंटरनेशनल पारियों में 77 शतक जड़े थे। विराट कोहली ने 561 इनिंग्स में ही यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। सचिन ने 435वीं ODI पारी में 47वां शतक ठोका था। विराट ने 267वीं एकदिवसीय पारी में ही यह कारनामा कर दिया। ODI में 3 शतक और लगाते ही विराट सचिन के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। सचिन की ख्वाहिश है कि कोई भारतीय खिलाड़ी उनके 100 इंटरनेशनल शतकों का रिकॉर्ड तोड़े? विराट मंजिल से 23 शतक दूर खड़े हैं। रवि शास्त्री ने कहा कि विराट ऐसा कर सकते हैं।