Imran Khan Health : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है. रिहाई की मांग को लेकर समर्थकों द्वारा जगह-जगह पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. वहीं अब पूर्व पीएम की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 14 दिग्गज पूर्व क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी लिखकर इमरान खान के लिए ‘तत्काल चिकित्सा सहायता’ की अपील की है.
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पूर्व पीएम
दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं. 73 वर्षीय इमरान खान के दाहिनी आंख की रोशनी लगभग 85 प्रतिशत खत्म हो चुकी है. इसी सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने 16 फरवरी से पहले विस्तृत चिकित्सा जांच का आदेश दिया था, लेकिन उन्हें अस्पताल में ना भेजकर, डॉक्टरों को अडियाला जेल में भेजा गया.
इमरान के गिरते स्वास्थय पर जताई चिंता
इसी सिलसिले में पाकिस्तान सरकार को पूर्व क्रिकेटरों द्वारा चिट्ठी लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि पूर्व कप्तान इमरान खान की आंखों की रोशनी में तेजी से गिरावट की खबरों से हम चिंतित है. पिछले ढाई साल से उनकी खराब सेहत की खबर हमें परेशान कर रही है. हम चाहते हैं कि उनके साथ बुनियादी मानवीय सम्मान रखा जाए और इंसानियत बरती जाए.
पूर्व पद की दी गई नसीहत
चिट्ठी में इमरान खान के पूर्व पद की नसीहत देकर उन्हें सम्मानीत व्यक्ति की तरह व्यवहार करने की अपील की गई है. लिखा है कि, हमारा मानना है कि इमरान खान जैसे कद के व्यक्ति के साथ एक पूर्व राष्ट्रीय नेता और वैश्विक खेल हस्ती के रूप में उचित गरिमा और बुनियादी मानवीय सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए. हम पाकिस्तान सरकार से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि वह यह सुनिश्चित करे कि इमरान खान को निम्नलिखित सुविधाएं मिलें.
क्रिकेटरों की प्रमुख मांगें
- उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए उनकी पसंद के योग्य विशेषज्ञों द्वारा तत्काल, पर्याप्त और निरंतर चिकित्सा देखभाल.
- अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मानवीय और गरिमापूर्ण हिरासत की स्थिति, जिसमें करीबी परिवार के सदस्यों द्वारा नियमित मुलाकातें शामिल हैं.
- बिना किसी अनावश्यक देरी या बाधा के कानूनी प्रक्रियाओं तक निष्पक्ष और पारदर्शी पहुंच.
- क्रिकेट हमेशा से देशों के बीच एक सेतु रहा है। मैदान पर हमारा साझा इतिहास हमें याद दिलाता है कि स्टंप गिरने के साथ ही प्रतिद्वंद्विता समाप्त हो जाती है और सम्मान कायम रहता है. इमरान खान ने अपने पूरे करियर में इसी भावना को मूर्त रूप दिया.
- हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे शालीनता और न्याय के सिद्धांतों का पालन करके इस भावना का सम्मान करें.
- यह अपील खेल भावना और मानवता की भावना से की जा रही है, किसी भी कानूनी कार्रवाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना.
चिट्ठी में इन 14 दिग्गजों के हस्ताक्षर
बता दें कि इस संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में माइकल एथर्टन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, डेविड गोवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, कपिल देव, स्टीफन वॉ और जॉन राइट सरीखे दिग्गज शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- गुजरात में 30 से अधिक स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड टीमें एक्टिव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









