थूक वाले बयान में विवादित क्या है- सुधाकर सिंह

थूक वाले बयान में विवादित क्या है- सुधाकर सिंह

थूक वाले बयान में विवादित क्या है- सुधाकर सिंह

Share

आरजेडी (RJD) विधायक सुधाकर सिंह थूक वाले बयान पर अड़े गए हैं। रविवार को कैमूर में आयोजित एक सभा में अधिकारियों पर थूकने की बात कहकर चर्चा में गए। इस मामले में पूछे जाने पर RJD विधायक ने कहा कि बयान में विवादित क्या है? जरा मुझे भी बताया जाए। पत्रकारों से पूछा कि आप पढ़े लिखे लोग हैं। इस बयान में विवादित क्या है, क्या भ्रष्टाचार नहीं, क्या अधिकारी पैसे नहीं ले रहें हैं?

औरंगाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि मैंने तो बड़े गांधीवादी तरीके से बोला था कि विरोध दर्ज करना चाहिए। क्या आपसे अवैध रूप से धन मांगा जाता है तो आप विरोध नहीं करते। आप मीडिया भाइयों के पास कैमरा है, कैमरे में आप नोट करते हैं। किसान के पास कोई ताकत नहीं है और न ही कैमरा है। कलम भी नहीं है तो वह अपने तरीके से विरोध करेगा। इसमें विवादित कहां है? जूते की माला वाले बयान पर उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम करेगा, उसे फूलों की सुगंधित माला और जो गलत काम करेगा उसे जूते की माला निश्चित ही पहनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Bihar Weather Forecast: बिहार में आरा से अरवल तक मॉनसून की विदाई

अन्य खबरें