Advertisement

क्या आपने देखी है हिंदुस्तान की ये 5 जगहें, जिन्हें भारत के अंतिम दुकान से लेकर अंतिम गांव के नाम से जानते है

Share
Advertisement

विश्वभर में बहुत सी रहस्यमयी जगहें हैं और आज तक उनका रहस्य सुलझ नहीं पाया है। दुनिया कितनी बड़ी है ये हम केवल अंदाजा मात्र ही लगा सकते हैं। हालांकि लोगों द्वारा बनाई गई अपनी क्रिएटिविटी में चीजों के नाम में उस अंत को दर्शाया है, जिसने लोगों को आकर्षित भी किया है। ऐसी जगहों के बारे में जानने के बाद लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ जाती है। इसलिए तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो भारत की आखिरी जगह मानी जाती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: National Herald केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी

भारत की आखिरी दुकान

देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का ट्वीट सबको अपनी तरफ हमेशा ही खींच लेता हैं। अक्सर वह लोगों की क्रिएटिविटी को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। इस बार भी आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर हैंडल से ‘हिंदुस्तान की अंतिम दुकान’  की तस्वीर शेयर की है। आपको बता दें कि यह दुकान उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में स्थित है और यहां एक फेमस सेल्फी प्वाइंट भी बन चुका है। आनंद महिंद्रा के ट्वीट के अनुसार वह भी वहां चाय पीना और सेल्फी लेना चाहते हैं।

भारत का आखिरी गांव

चितकुल मूल रूप से भारत-तिब्बत और चीन की सीमा पर बसा हुआ गांव है। लेकिन उत्तराखंड के सीमा पर बसा माणा गांव को आधिकारिक तौर पर ‘भारत के अंतिम गांव’ के रूप में माना जाता है।

भारत की आखिरी सड़क

भारत में ऐसी ही एक जगह तमिलनाडु के पूर्वी तट पर रामेश्वरम द्वीप के किनारे पर मौजूद है। आपको बता दें, इस जगह को भारत का अंतिम छोर भी कहा जाता है और इसी स्थान पर एक ऐसी सड़क है, जिसे भारत की आखिरी सड़क भी कहा जाता है। यहां से आप श्रीलंका को बिल्कुल साफ-साफ दे सकते हैं। इस सड़क से धनुषकोडी से श्रीलंका केवल 31 किलोमीटर दूर है।

आखिरी रेलवे स्टेशन

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हबीबपुर इलाके में बना सिंहाबाद रेलवे स्टेशन भारत का सबसे पुराना और आखिरी रेलवे स्टेशन है, जो बांग्लादेश के सटी सीमा पर बसा है। आपको बता दें कि यह रेलवे स्टेशन आज़ादी के पहले से बना स्टेशन है और यह आज भी वैसा ही है। सिंहाबाद रेलवे स्टेशन के बाद भारत का और कोई रेलवे स्टेशन नहीं है।

कन्याकुमारी तट

कन्याकुमारी समुद्र तट ना केवल खूबसूरत बल्कि भारत का आखिरी समुद्र तट भी है। यहां पर स्थानीय खाने के साथ ही आपको एक खूबसूरत दृश्यों का भी आनंद मिलेगा।

यह भी पढ़ें: ऑफिस में कंफर्टेबल के साथ दिखें स्टाइलिश, पहनावे में इन बातों का रखें ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें