Nana Patekar Death : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. फैंस से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां तक इस खबर से स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
रिपोर्टों के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाए गए थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की. शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के बाद हुई.
नाना पाटेकर को बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें होश में नहीं ला सके. घटना के बाद मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
अचानक सामने आई निधन की खबर
नाना पाटेकर के निधन की खबर ऐसे वक्त सामने आई, जब वह लगातार फिल्मों और अपने काम को लेकर चर्चा में थे. उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को झकझोर दिया है. भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर ने कई दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया.
उनके निधन से फिल्म जगत ने अभिनय की दुनिया के एक बेहद प्रभावशाली कलाकार को खो दिया है. फिलहाल उनके निधन से जुड़ी अन्य औपचारिक जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन, CM योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए बनेगा जीवंत क्लासरूम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









