राष्ट्रीय

राहुल गांधी से धक्का-मुक्की और हिरासत पर भड़के शशि थरूर, बताया शर्मनाक

Political News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद सांसद शशि थरूर ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि शशि थरूर इस समय बर्लिन में हैं, उन्होंने राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की और उन्हें हिरासत में लिए जाने की तस्वीरों पर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया है.

शशि थरूर ने बीते मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली से सामने आई तस्वीरों में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की और उन्हें घसीटकर हिरासत में लिए जाते देखना बेहद परेशान करने वाला है, उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब 13 करोड़ मतदाताओं के वोट देने के अधिकार को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है.

https://x.com/ShashiTharoor/status/2107534886492057934?s=20

थरूर ने सरकार के रवैये को शर्मनाक बताते हुए कहा कि वह चार महीने पहले बर्लिन में एक सम्मेलन में जाने की प्रतिबद्धता के कारण मौके पर मौजूद नहीं हैं, उन्होंने कहा कि वह दूर से अपनी एकजुटता व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन उनका दिल नई दिल्ली में है. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि न्याय जरूर मिलेगा.

EC दफ्तर की ओर निकला मार्च

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला था. गठबंधन के सांसद संसद भवन परिसर से निर्वाचन आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें रोक दिया.

इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में बैठ गए और काफी देर तक वहीं रहे. बाद में पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी समेत अन्य सांसदों को हिरासत में ले लिया और उन्हें किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन ले जाया गया. देर रात तक सांसदों को डिटेन किए जाने की कार्रवाई जारी रही.

ये भी पढ़ें- ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 258वां दिन, पंजाब पुलिस ने 575 ठिकानों पर की छापेमारी, 231काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

 

 

 

Related Articles

Back to top button