
उत्तराखंड सरकार ने एकल महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना लाथार्थी महिलाओं को एक लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
प्रदेश में एकल निराश्रित महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना सहायक सिद्ध होगी।
प्रथम चरण में इसके तहत छोटे-छोटे उद्यमों के जरिये स्वरोजगार के लिए एकल महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
योजना में विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, किन्नर और अपराध व एसिड हमले से पीडि़त महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
राज्य में एकल महिलाओं की संख्या साढ़े पांच लाख के लगभग आंकी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा इससे महिलाएं सशक्त होंगी और आत्मनिर्रभर बनेंगी।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: जिलों में विकास कार्यों की धीमी गति पर सीएम सख्त, दिए निर्देश