Uttarakhand: भ्रष्टाचार पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का कड़ा प्रहार

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को निलंबित कर दिया गया है। अमित जैन पर भ्रष्टाचार और शासकीय आदेशों की अवहेलना को लेकर ये कार्रवाई की गई है।शासन से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
भ्रष्टाचार पर लगाम कस रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को निलंबित कर दिया गया है। अमित जैन पर वित्तीय अनियमितताओं और शासकीय आदेशों की अवहेलना के आरोपों को लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
अपर मुख्य सचिव की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को 28 जून को निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी से अटैच किया गया था। अमित जैन के खिलाफ वित्तीय अनियमिततताओं के आरोपों पर पहले ही विजिलेंस जांच चल रही है। विजिलेंस जांच को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से जारी रखने के लिए अमित जैन को पद से हटाकर निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी से अटैच किया गया था।
लेकिन शासन से आदेश जारी होने के बावजूद अमित जैन आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अपने पद पर ही जमे रहे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमित जैन को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। और भ्रष्टाचार में शामिल शख्स किसी भी पद पर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: बारिश के बीच उत्साह के साथ चल रही कांवड़ यात्रा