Uttarakhand

Uttarakhand: सीएम धामी ने सुनी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की गुहार

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा लंबे समय से लगाई जा रही गुहार को आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुन ही लिया है। आपको बता दे के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नौकरशाहों की ACR लिखने का अधिकार देने का मुद्दा फिर उठाया है।

वहीं अन्य मंत्रियों के भी खुलकर समर्थन करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डा.एसएस संधु को यह प्रस्ताव अगली कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान महाराज ने फिर ACR लिखने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि कई प्रदेशों में कैबिनेट मंत्रियों को यह अधिकार है।

तो फिर उत्तराखंड में क्यों नहीं हो सकता। महाराज की इस बात का सबसे पहले प्रेमचंद अग्रवाल व सुबोध उनियाल ने समर्थन किया। इसके बाद अन्य मंत्रियों ने भी इसकी जोरदार पैरवी की। कैबिनेट मंत्रियों के एक सुर में यह मुद्दा उठने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर ही मौजूद मुख्य सचिव डा. एस एस संधु को अगली कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए। हालांकि, बाद में  मुख्य सचिव से पूछे जाने पर कहा कि यह कैबिनेट के एजेंडे में शामिल नहीं था।

रिपोर्ट: अशोक कुमार

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: STF ने फर्जी वेबसाइट करवाई बंद, यहां पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

Back to top button