Uttarakhand

Uttarakhand: अगले 6 महीने तक सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर रोक

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। ख़बर है कि देहरादून के सरकारी विभागों में हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। उत्तराखंड सरकार ने उत्तरप्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया है। सरकार ने यह फैसला चारधाम यात्रा और मॉनसून सीजन को देखते हुए लिया है। बता दें कि हड़ताल पर रोक 6 महिने के लिए लगाई गई है।

बता दें कि हड़ताल पर रोक लगाते हुए सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के बाद सरकारी कर्मचारी हड़ताल कर सकेंगे।

दरअसल,  प्रदेश में चारधाम यात्रा के चलते अब तक लाखों श्रद्धालु इन धामों में दर्शन कर चुके हैं। उधर मानसून सीजन नजदीक आने के चलते अब प्रशासन और सरकार की चिंताएं और चुनौतियां बढ़ गई हैं। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने अब कर्मचारियों कि किसी भी संभावित हड़ताल पर रोक लगाने का फैसला लिया है। राज्य में जिस तरह चारधाम यात्रा गतिमान है और मानसून के भी जल्द ही उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है, लिहाजा हर तरह की चौकसी रखने के लिए सरकार ने पहले ही कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है।

अपडेट जारी है…..

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन विषयों पर होगी चर्चा

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

 

Related Articles

Back to top button