Uttarakhand

उधम सिंह नगर: वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच छिड़ी जुबानी जंग

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा से कांग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस वार्ता कर भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि राजेश शुक्ला की हार का प्रमुख कारण उनके भतीजे हैं। जिन्होंने विधानसभा क्षेत्र में जमकर अराजकता मचाई और अब यही काम राजेश शुक्ला भी कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व विधायक और उनके भतीजे पर अवैध खनन में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच किए जाने की मांग की है।

विधायक बेहड़ ने कहा कि पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व विधायक द्वारा उनके परिवार पर हमला बोला गया। उन्होंने पूर्व विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि किसी पर भी व्यक्तिगत आरोप लगाओगे तो उनका जबाब भी उसी भाषा में दिया जायेगा। विधायक बेहड़ ने कहा कि पूर्व विधायक को उन पर परिवारवाद का आरोप लगाने से पहले यह बताना चाहिए कि वह अपने भतीजे के फेर में क्यों पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा लगता है कि राजेश शुक्ला अभी तक अपनी हार को पचा नहीं पाए हैं, इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

विधायक बेहड़ ने कहा कि राजेश शुक्ला की राजनीति का अब अंत हो गया है। उनकी पार्टी के नेता ही उनका खुलकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का टिकट कटवाने के लिए पूरी जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं।

रिपोर्टर- ऐजाज हुसैन

ये भी पढ़ें: लक्सर में भारतीय किसान यूनियन ने उठाई आवाज, तहसील मुख्यालय में किया जमकर प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button