Advertisement

Mizoram Elections Result 2023 Live: मिजोरम में हुआ सत्ता परिवर्तन, ZPM ने जीतीं 40 में से 21 सीटें

Mizoram Elections Result 2023 Live

Mizoram Elections Result 2023 Live

Share
Advertisement

Mizoram Elections Result 2023 Live: मिजोरम विधानसभा चुनाव (Mizoram Assembly Elections) के लिए सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग के परिणाम अब लगभग आ चुके है। मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ (MNF) मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला था जहां चुनाव आयोग के अनुसार, ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) मिजोरम में सत्ता हासिल करने जा रही है। बता दें कि मिजोरम विधानसभा की 40 में से 21 सीट जीतकर (जेडपीएम) ने सत्ता परिवर्तन कर दिया है।

Advertisement

7 नवंबर को चुनाव संपन्न हुए मिजोरम चुनाव की हालांकि बाकि 4 राज्यों के साथ 3 दिसंबर को ही मतगणना होनी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर तक के लिए मतगणना को स्थगित कर दिया था।

पार्टियां-                   सीटों पर बढ़त

मिजो नेशनल फ्रंट-             11

जोरम पीपुल्स मूवमेंट-          27

बीजेपी-                      02

कांग्रेस-                      01

बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार, जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 27 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। मिजो नेशनल फ्रंट सात सीटों पर बाजी मार ली है। वहीं, दो सीट पर भाजपा जीत चुकी है।

ZPM कार्यालय में जश्न शुरू

मिजोरम चुनाव में लगातार बढ़त हासिल कर अपने नाम 27 सीटें करने वाली ZPM  पार्टी आइजोल में अपने कार्यालय में जश्न कर रही है क्योंकि पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। पार्टी ने अब तक 19 सीटें जीत ली हैं और 8 सीटों पर आगे चल रही है।

मिजोरम सीएम जोरमथांगा सोमवार को सौंपेंगे इस्तीफा

सूत्रों के मुताबिक मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद इस्तीफा देने के लिए सोमवार शाम को राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/state/madhya-pradesh-seats-result-2023-bjp-bumper-victory-in-madhya-prades-but-shivraj-singh-chauhan-12-ministers-lost-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *