Uttar Pradeshराज्य

UP में भारी बारिश के बाद CM योगी का बड़ा एक्शन, बिजली और सड़कों को लेकर दिए सख्त निर्देश

UP News : उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में प्रभावित हुई बिजली और सड़क व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि बारिश के कारण लोगों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना न करना पड़े और मरम्मत का काम तेजी से पूरा किया जाए.

मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने को कहा है. बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों, तारों और अन्य उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही स्थानीय स्तर पर टीमों को सक्रिय रखकर बिजली से जुड़ी शिकायतों का जल्द निस्तारण करने पर जोर दिया गया है.

क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी तत्काल मरम्मत

भारी बारिश और जलभराव से खराब हुई सड़कों को भी जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित सड़कों को चिह्नित कर आवश्यक मरम्मत कार्य तेजी से पूरा कराने को कहा है, ताकि लोगों के आवागमन में परेशानी न हो.

मुख्यमंत्री ने बिजली और सड़क जैसी जरूरी जनसुविधाओं को जल्द सामान्य स्थिति में लाने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से प्राथमिकताएं तय की जाएं और लोगों को जल्द राहत पहुंचाई जाए.

स्थानीय टीमें रहेंगी सक्रिय

सीएम योगी ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और व्यवस्थाओं की बहाली के काम में किसी तरह की देरी न करने पर जोर दिया है. बिजली आपूर्ति और सड़क व्यवस्था सामान्य होने तक संबंधित टीमों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें – योगी सरकार इमरजेंसी हेल्थकेयर को बना रही हाईटेक, गोल्डन ऑवर में मरीजों को मिलेगी शीघ्र मदद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button