Lucknow News : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की साप्ताहिक पत्रिका ‘योगी की पाती’ के 50वें संस्करण के पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. 1090 चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शनी में ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ की टीम ने युवाओं के साथ संवाद किया और उन्हें प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी.
कार्यक्रम के दौरान टीम ने युवाओं को बताया कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश में विकास के अलग-अलग क्षेत्रों में किस तरह बदलाव हुए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘उत्तम प्रदेश’ के संकल्प और भविष्य की योजनाओं से भी उन्हें परिचित कराया गया. इस दौरान युवाओं को प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया.
200 से अधिक युवा बने वॉलंटियर
प्रदर्शनी में युवाओं की भागीदारी खास आकर्षण रही. ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ की पहल से जुड़ते हुए 200 से अधिक जेन-जी युवाओं ने पंजीकरण कराया और संगठन के वॉलंटियर बने. इन युवाओं ने उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई.
ये भी पढ़ें- CM योगी ने पद्मश्री रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि, 12 यूनिट के फ्री डायलिसिस केंद्र का भी किया शुभारंभ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









