Advertisement

कैमूर पहुंच माता मुंडेश्वरी देवी मंदिर में ललन पासवान ने टेका माथा

Lalan Paswan in Kaimur

Lalan Paswan in Kaimur

Share
Advertisement

Lalan Paswan in Kaimur: जदयू से नाता तोड़ भाजपा में शामिल हुए ललन पासवान ने पत्रकारों से बात की। वे कैमूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने माता मुंडेश्वरी देवी के मंदिर में माथा टेका और इसके बाद हरसू ब्रह्म स्थान में दर्शन किए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वंचित, शोषितों को ठगने का काम कर रही है।

Advertisement

Lalan Paswan in Kaimur: कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

कैमूर पहुंचे ललन पासवान ने इस दौरान मोहनिया में कार्यकर्ताओं साथ बैठक की और उसके बाद वह भभुआ की पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले।

Lalan Paswan in Kaimur: ‘दलितों, शोषितों को ठग रही प्रदेश सरकार’

इस दौरान ललन पासवान ने कहा कि वह इस बात से आहत थे कि प्रदेश सरकार दलित, शोषित और वंचितों को ठगने का काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश और लोहिया के नाम पर दलितों को ठगा जा रहा है। उन्हें अब बेनकाब करने की जरूरत है। ये लोग अपनी राजनीति के लिए ऐसा करते रहे।

Lalan Paswan in Kaimur: बोले, सेवा करने आया हूं, पार्टी का निर्णय सर्वोपरि

पत्रकारों ने जब उनसे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं सेवा करने के लिए आया हूं। जो पार्टी का फैसला होगा वहीं मेरे लिए सर्वोपरि होगा। क्या करना है, क्या नहीं करना है सब कुछ पार्टी तय करेगी। पार्टी किसी की जागीर नहीं है। जब उनके सासाराम की संसदीय सीट से उम्मीदवारी के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा जैसा पार्टी निर्णय लेगी हम उसका स्वागत करेंगे।

रिपोर्ट: प्रमोद कुमार, संवाददाता, कैमूर, बिहार

ये भी पढ़ें: नालदा में हत्याः बदमाशों ने ढाबा मालिक को मारी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें