
Bhajan Lal Sharma oath Ceremony
बीते दिन राजस्थान में प्रदेश वासियों को उनका नया सीएम मिल गया है। बता दें कि भनल लाल शर्मा( Bhajan Lal Sharma oath Ceremony) द्वारा राजस्थान की कमान संभाली जाने वाली है।नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार 15 दिसंबर होने वाला है। राजधानी जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल स्थित रामनिवास बाग में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
तैयारियां हुई शुरु
नए सीएम के शपथ समारोह कार्यक्रम की तैयारियां अब शुरू हो चुकी है। इस शपथ समारोह में भाजपा के कई बडे़े नेताओं के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सांगानेर से पहली बार विधायक चुने गए भाजपा नेता भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया था. अब उनके शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
कौन-कौन होगा शपथ समारोह में शामिल?
इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वहीं बुधवार को छत्तिसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी नए सीएम ने शपथ समारोह में हिस्सा लिया। और प्रदेश के नए सीएम बन ने की कमान संभाली है।
बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
बता दें कि इस शपथ समारोह की तैयारियां शुरु हो चुकी है। इस संबंध में समारोह सुबह 11.15 बजे अल्बर्ट हॉल स्थित रामनिवास पार्क में होने की जानकारी सामने आई है। वहीं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा जा रहा है। इस क्रम में पार्क के पास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar