Shardiya Navratri 2023: माता की पूजा के लिए ये सामग्री है जरुरी, इसके बिना पूजा है अधूरी

shardiye navratri

Share

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाएगी। शारदीय नवरात्रि बहुत खास मानी जाती है। नौ दिनों तक घर से मंदिरों तक इसकी शानदार शोभा और उत्साह देखने को मिलता है। इस समय लोग मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। वहीं नवरात्रि पूजा में मां की पूजा सामग्री बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसलिए जरूरी है कि नवरात्रि शुरू होने से पहले इन चीजों को अपनी पूजा लिस्ट में जरूर शामिल कर लें।

इस दिन है नवरात्रि का पहला दिन

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि रविवार, 15 अक्टूबर से शुरू होकर मंगलवार, 24 अक्टूबर तक चलेगी। 15 अक्टूबर नवरात्रि का पहला दिन होगा।

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना कब करें?

पंचांग के अनुसार नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है। घटस्थापना का पूरा समय 46 मिनट होगा। 

Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा की पूजा में ये सामग्री है जरुरी

  1. लाल रंग की गोटेदार चुनरी
  2. लाल चूड़ियां
  3. सिन्दूर
  4. आम के पत्‍ते
  5. लाल वस्त्र
  6. बात्ती के लिए रुई या बत्ती
  7. धूप, अगरबत्ती
  8. माचिस
  9. माता की चौकी लिए लाल कपड़ा
  10. नारियल (जल युक्त)
  11. दुर्गासप्‍तशती किताब
  12. कलश
  13. साफ चावल (अक्षत)
  14. कुमकुम
  15. मौली
  16. श्रृंगार की सामग्री
  17. अखंड दीप के लिए दीपक
  18. घी या तिल का तेल
  19. फूल और माला
  20. पान-सुपारी
  21. लौंग
  22. इलायची
  23. प्रसाद के लिए बताशे या मिश्री
  24. कपूर
  25. उपले
  26. फल
  27. मिठाई
  28. मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा
  29. कलावा
  30. मेवे
  31. हवन के लिए आम की लकड़ी
  32. जौ
  33. पांचमेवा
  34. लोबान
  35. गुगल
  36. कमल गट्टा

ये भी पढ़ेंः Shardiya Navratri 2023 : कब से हो रहा है शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *