Uttarakhand

Roorkee मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत, तीन गंभीर

Roorkee उत्तराखंड स्थित रूढ़की (Roorkee) में आज(26 दिसंबर) की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, ईट की एक दीवार गिरने के कारण आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। जिसमें से अब तक छह की मौत हो चुकी है। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

यह घटना रूढ़की के मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में घटित हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह मजदूर  पकाने के लिए चिमनी में ईंट भर रहे थे। मजदूर काम कर ही रहे थे कि ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। जिसके चलते छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: RSS प्रमुख ने ‘दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव’ का किया उद्घाटन, CM मनोहर लाल भी थें मौजूद

बता दें कि फिलहाल घटनास्थल से जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक छह शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button