Rajasthanबड़ी ख़बरराजनीति

कुन्नर साहब का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति – अशोक गहलोत

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। करनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुनर का निधन हो गया। बता दें कि उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। उन्होंने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। पार्टी सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

लंबे समय से थे बीमार

बता दें कि कांग्रेस के प्रत्याशी कुन्नर साहब बेहद लंबे अंतराल से बीमारी से जुझ रहे थे। दरअसल 75 साल के गुरमीत सिंह कुन्नर को दिल्ली एम्स में 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था। उनके निधन से कांग्रेस समर्थकों में शोक की लहर है। लेकिन चुनाव से पहले हुई इस घटना ने कांग्रेस को भी नुकसान पहुंचाया है। करणपुर सीट पर अब क्या फैसला होगा, ये चुनाव आयोग ही तय करेगा।

गुरमीत सिंह कुन्नर का राजनीतिक इतिहास

सन् 2018 में करणपुर विधानसभा सीट से गुरमीत सिंह कुन्नर ने ही जीत हासिल की थी। इसके साथ उन्होंने निर्दलीय पृथीपाल सिंह संधू और भाजपा के सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को हराया था। कहा जाता है कि गुरमीत सिंह कुन्नर ने पार्टी में काभी अच्छा रूदबा हैं।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/politics/kashmir-is-not-gaza-modi-government-has-done-a-good-job-shehla-rashid/

Related Articles

Back to top button