
Parliament Session: संसद का सत्र चल रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ। कुछ सदस्यों ने शपथ ली। इसी कड़ी में शशि थरुर ने भी शपथ ली। शपथ पूरी होने के बाद शशि थरुर ने जय संविधान का नारा लगाया। इसके बाद स्पीकर के पास हाथ मिलाने गए फिर स्पीकर ने शशि थरुर को टोका। स्पीकर ने कहा कि संविधान की शपथ तो ले ही रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस आपको आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी सर। जिसके बाद स्पीकर ने दीपेंद्र हुड्डा को फटकार लगाई।
स्पीकर ने कहा कि संविधान की शपथ तो ले ही रहे हैं। ये संविधान की शपथ है। इसी बात पर दीपेंद्र हुड्डा अपनी सीट से खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि इस पर आपको आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी सर. फिर बिरला ने कहा कि किस पे आपत्ति, किस पे आपत्ति न हो सलाह मत दिया करो। चलो बैठो।
जय संविधान बोलने पर: प्रियंका गांधी
इस पर प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया, लेकिन विपक्षी सांसद के जय संविधान’ बोलने पर आपत्ति जताई गई। चुनावों के दौरान सामने आया संविधान विरोध अब नये रूप में सामने है, जो हमारे संविधान को कमजोर करना चाहता है। जिस संविधान की हर सदस्य शपथ लेता है, जिस संविधान से हर नागरिक को जान और जीवन की सुरक्षा मिलती है।
CM Dhami: CM धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू से की भेंट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप