मुख्यमंत्री की भाषा से देश की महिलाएं शर्मिंदा- निवेदिता सिंह

Nivedita in Sasaram

Nivedita in Sasaram

Share

Nivedita in Sasaram: भाजपा एमएलसी निवेदिता सिंह के सासाराम पहुंचने पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो भाषा इस्तेमाल की है उससे पूरे देश की महिलाएं शर्मिंदा हैं।

Nivedita in Sasaram: ‘दिमागी संतुलन खो बैठे हैं सीएम’

उन्होंने कहा, उनके बयान की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि मुख्य्मंत्री अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं। उनकी संगत व उम्र का असर अब व्यवहार एवं बोलचाल में भी दिखने लगा है। आने वाले समय में बिहार की महिलाएं उनको जरूर सबक सिखाएंगी। वहीं मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के सवाल पर निवेदिता सिंह ने कहा कि यह आजाद भारत के लिए बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन है।

Nivedita in Sasaram: ‘मीडिया पर बैन से मंशा पर सवाल उठना लाजिमी’

उन्होंने कहा मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया पर बैन लगने से सरकार की मंशा पर सवाल उठना लाजिमी है। इससे पहले इंदिरा गांधी ने भी मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा था। इसलिए अब महागठबंधन सरकार के विनाश का समय आ गया है।

Nivedita in Sasaram: ‘कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत’

उनका स्वागत करने वालों में पूर्व प्रमुख रामकुमारी देवी, उर्मिला देवी, आशा देवी, वृंदा देवी, चांदमुनी देवी, रूनी देवी, विमला देवी, पार्वती देवी, प्रभावती देवी, जिला मीडिया प्रभारी ई पुलकित सिंह, संतोष पटेल, सुमित सिंह बिट्टू, राजीव सिंह, विनोद उजैन, प्रभाकर तिवारी, दिव्य प्रकाश तिवारी, अनिमेष राठौर, सुनील सिंह, कमलेश सिन्हा, सत्यनारायण पासवान, परमेश्वर सिंह, मंजी पासवान, शिवपूजन राम आदि शामिल रहे।

रिपोर्टः दिवाकर तिवारी, संवाददाता, साराराम, बिहार

ये भी पढ़ें: मौन धरना देने पहुंचे जीतनराम, स्मारक के गेट पर ताला देख भड़के