विदेश

पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका: 16 लोगों की मौत, जानें ब्लास्ट की वजह

Pakistan News : पाकिस्तान से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है. देश के प्रमुख शहर कराची में एक बड़ा धमाका हुआ है. धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत की खबर है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के कराची में ये धमाका संदिग्ध गैस रिसाव की वजह से हुआ है.

पुलिस के अनुसार, कराची में गुरुवार की सुबह एक आवासीय इमारत में धमाका हुआ. यह घटना ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके की पहली मंजिल पर सुबह लगभग 4:30 बजे हुई, जब लोग सहरी के समय जाग रहे थे. बता दें कि पाकिस्तान में आज रमजान का पहला दिन है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में धमाके का मुख्य कारण गैस रिसाव बताया है.

14 लोगों के शव बरामद किए गए

पुलिस ने बताया कि धमाके वाली इमारत से अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. इसके अलावा 14 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. धमाके से इमारत का जर्जर हिस्सा पूरी तरह से ढह गया. फायर सर्विस ने कहा कि वे अभी भी इमारत में फंसे शव या जीवित लोगों की तलाश में जुटे हैं. मृतकों में 2 से 17 साल तक के 9 बच्चे शामिल हैं, जबकि घायलों में 7 बच्चे हैं

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, यात्रियों पर लग सकता है रजिस्ट्रेशन चार्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button