Maharashtra: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत और 14 दिन बढ़ी

anil deshmukh
Share

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी।

उन्हें करीब डेढ़ महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। वो फिलहाल मुंबई की सबसे सुरक्षित कहे जाने वाली आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें पिछले साल दो नवंबर को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। देशमुख को प्रीवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 19 के तहत अरेस्ट किया गया था। पूर्व गृह मंत्री पर जबरन उगाही के भी आरोप हैं।

क्या है पूरा मामला

पिछले साल मार्च में बिजनेशमैन मुकेश अंबाने के घर के बाहर से विस्फोटक सामग्री बरामद होने और मामले में महाराष्ट्र पुलिस के सचिन वाजे की संदिग्ध भूमिका होने के बाद अनिल देशमुख को उनके पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

मामले में अनिल देशमुख के दो निजी सहायक संजय पलांडे और कुंदन शिंदे को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। ईडी ने पिछले साल दोनों की न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए 14 महत्वपूर्ण दावे किए थे।

मामले में देशमुख के साजिश का मुख्य सूत्रधार होने का आरोप भी लगाया गया था। संजय पलांडे ने पूछताछ के दौरान बताया था कि अनिल देशमुख ने अधिकारियों के तबादले घूस ली थी। उन्हें ही आईपीएस अधिकारियों के तबादलें का मैन स्क्रिप्ट राइटर बताया था।

इसके अलावा सचिन वाजे ने भी अनिल देशमुख पर आरोप लगाया था कि उन्हें सीधे देशमुख से ही आदेश मिलते थे। साथ ही उन्होंने ही कुंदन शिंदे को 4.70 करोड़ रुपये देने के लिए कहा था।

अनिल देशमुख पर मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह दहिया ने भी आरोप लगाए थे।