Jharkhandमौसम

झारखंड: झमाझम बारिश से लोग हुए परेशान, ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश की वजह से राजधानी रांची की सड़कों में पानी जमा हो गया है। रांची के हरमु नदी में जहां लोग पानी देखने के लिए तरस जाते थे आज वो पुरी भर गई है। लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। बता दें कि ऐसी स्थिति फिलहाल आने वाले तीन दिन तक रहने की संभावना है।

कुछ जिलों को दी गई चेतावनी

राज्य के हर जिले में अच्छी खासी बारिश होने का अनुमान मौसम केंद्र ने किया है। वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस समय बिजली गिरने की भी आसंका जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जो कुछ जिलों को शामिल करता है। जहां ऑरेंज अलर्ट लागू है, वहां विशिष्ट चेतावनी दी गई है। यदि बहुत जरूरी नहीं है तो घर से बाहर न निकलें।

कब तक बना रहेगा मौसम का ये हाल

2 अक्टूबर को मौसम केंद्र ने कहा कि कुछ जिले जैसे लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची और रामगढ़ में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट यहां जारी किया गया है। इसके अलावा पलामू, गढ़वा, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा, चतरा और अन्य जिलों में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, बारिश अन्य जिलों में सामान्य हो सकती है। 3 और 4 अक्टूबर को भी लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू और लातेहार जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, अन्य जिलों में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल जो बारिश हो रही है वो बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का परिणाम है। जो आने वाले दो या तीन दिनों में जारी रहेगा। किसानों को इस समय, खासकर भारी बारिश के दौरान, खेतों में जाने से बचना चाहिए और आम लोगों से अपील की जाती है कि अगर बहुत जरूरी नहीं तो घर से बाहर न निकले।

ये भी पढ़े-झारखंड विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले सरकार दे रही है 9 लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल

Related Articles

Back to top button