युवा मोर्चा करेगा भाजपा प्रदेश सरकार की योजनाओं के संदेश वाली पतंगों का आमजन में वितरण

Jaipur : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने युवा मोर्चा जयपुर शहर द्वारा बनवाई गई प्रदेश सरकार की योजनाओं के संदेश वाली पतंगों का विमोचन किया। पतंग विमोचन के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी एवम् भाजपा प्रदेश मीडिया सयोंजक प्रमोद वशिष्ठ जयपुर शहर प्रभारी नरेश बंसल उपस्थित रहे।

जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने युवा मोर्चा के द्वारा आमजन में प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी के नेतृत्व में युवा मोर्चा जयपुर शहर की पूरी टीम उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें : सपा विधायक नसीम सोलंकी और बीजेपी नेता की फोन पर कहासुनी, ऑडियो वायरल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप