Air India Flight Hijack Alert : एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही थी। अहमदाबाद ATC को फ्लाइट हाईजैक का अलर्ट मिला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि आपात स्थिति में विमान आइसोलेशन वे पर लाया जाता है ।
ये वजह आई सामने
अहमदाबाद ATC को हाईजैक का अलर्ट मिलते ही उन्होंने यह जानकारी जयपुर ATC से शेयर की। करीब 45 मिनट बाद विमान को जयपुर में लैंड कराया गया। शुरुआती जांच में सिस्टम की गलती के कारण मैसेज जनरेट होने की जानकारी है।
सुबह 10:40 पर पहुंचना था दिल्ली
विमान ने 13 अक्टूबर की रात 9:45 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। उसे 14 अक्टूबर की सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में सभी पैसेंजर्स को डी-बोर्ड किया जा रहा है। फिलहाल सभी पैसेंजर पूरी तरह सुरक्षित है, उन्हें टर्मिनल में बैठाया गया है।
ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे रिहा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









